Posts

सीएम योगी ने जौनपुर और देवरिया को दी सौगात, करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्‍यास

Image
  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एकत्म मानववाद के प्रणेता दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर जौनपुर व देवरिया को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। यह दोनों जिले दीन दलाय उपाध्याय की कर्मभूमि रहे हैं।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  शुक्रवार को कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद जौनपुर और देवरिया की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जौनपुर की लगभग 36 करोड़ 47 लाख रुपये की कुल लागत की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण और लगभग 91 करोड़ 70 लाख रुपये की कुल लागत की 44 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।  उन्होंने  देवरिया की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। यह परियोजनाएं लगभग 82 करोड़ 33 लाख रुपये की धनराशि से निर्मित की गई है। उन्होंने 131 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनके निर्माण पर 382 करोड़ 84 लाख रुपये से अधिक धनराशि व्यय होगी। मुख्यमंत्री  ने जौनपुर के कलीचाबाद में गोमती नदी पर पुल के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि यह पुल राजा यादवेन्द्र दत्त दुबे के नाम पर निर्मित किया जाएगा। इसके अलावा सिकरारा से शेरवां सड़क का उच्चीकरण करते हुए इसका नामकरण...

गोरखपुर में पेड़ काटने के विवाद में मां-बेटे की हत्या, आठ गिरफ्तार, दो फरार

Image
  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पोखरी गांव में रविवार सुबह पेड़ काटने को लेकर दो सगे भाइयों अरविंद दुबे और राजेश दुबे में विवाद हो गया। राजेश के पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर अरविंद की पत्नी हेमलता (50) और बेटे हर्ष (23) की हत्या कर दी। इस दौरान हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए, जो अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मामले में देर रात 10 लोगों पर धारा 147/148/149/302/34 के तहत केस दर्ज करके राजेश और उसके साले समेत आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। देर शाम एसएसपी जोगिंदर कुमार भी गांव में पहुंचे और पुलिस को दिशा-निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक, पोखरी गांव में सगे भाई अरविंद दुबे और राजेश दुबे के बीच एक पेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। अरविंद ने महुआ का पेड़ बेच दिया था, जिसे काटने के लिए रविवार को ठेकेदार पहुंचा था। जैसे ही पेड़ कटना शुरू हुआ, राजेश के परिवार के लोग विरोध करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें राजेश और अरविंद समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उधर, राजेश के साथ मारपीट की खब...

सुशांत केस में आज हो सकती है रिया चक्रवर्ती से पूछताछ और ट्रोलर्स को कंगना रनौत का जवाब,

Image
  सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई लगातार सबूत जुटाने की कोशिश में जुटी है। इस मामले में सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी समेत अभिनेता के स्टाफ के दो सदस्य कुक नीरज सिंह और हेल्पर दीपेश सावंत से पूछताछ की जा रही है। रविवार को दूसरे दिन भी इन तीनों से पूछताछ का सिलसिला जारी रहा। तीनों के बयान में विरोधाभास होने के बाद सीबीआई की टीम उन्हें लेकर दोबारा सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची। अब खबर है कि सीबीआई सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ कर सकती है।

क्राइम सीन की थ्योरी से सीबीआई संतुष्ट नहीं, नीरज- दीपेश और सिद्धार्थ पिठानी के बयानों में विरोधाभास

Image
  अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने रविवार को रसोइये नीरज, घरेलू सहायक दीपेश सावंत और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की। तीनों के बयान में विरोधाभास होने के बाद सीबीआई टीम उन्हें लेकर फिर से सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची। करीब साढ़े तीन घंटे की छानबीन के बाद सीबीआई टीम घर से निकली। इस दौरान जांच एजेंसी ने घर की मैपिंग की और वीडियो भी बनाया। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई सोमवार को मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है।   2  of 5 सुशांत सिंह राजपूत  - फोटो : सोशल मीडिया सुशांत के घर से निकलने के बाद सीबीआई टीम तीनों को लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची। दरअसल, मुंबई पुलिस को दिए बयान और तीनों द्वारा बताई गई क्राइम थ्योरी से सीबीआई संतुष्ट नहीं है। सीबीआई बीते तीन दिनों से 13 जून से लेकर 14 जून के घटनाक्रम की तफ्तीश कर रही है। सीबीआई का फोकस इन तथ्यों पर है कि सुशांत की मौत किस परिस्थिति में हुई और उनकी मौत से किन-किन लोगों को फायदा हो सकता था। एक अधिकारी के मुताबिक, सीबीआई फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर...

ट्रक चालक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

  ट्रक चालक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत बेटे की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज बंगरा-हरेराम चौराहा मार्ग पर बंगरा खास गांव के समीप हुई घटना संवाद न्यूज एजेंसी भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के बंगरा-हरेराम चौराहा मार्ग पर बंगरा खास गांव के समीप शनिवार की रात सामने से आ रहे ट्रक चालक ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया। साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गांववालों के सहयोग से पुलिस ट्रक व चालक को पकड़कर थाने लाई। पुलिस ने शव को रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया।