ट्रक चालक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

 ट्रक चालक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

बेटे की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
बंगरा-हरेराम चौराहा मार्ग पर बंगरा खास गांव के समीप हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के बंगरा-हरेराम चौराहा मार्ग पर बंगरा खास गांव के समीप शनिवार की रात सामने से आ रहे ट्रक चालक ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया। साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गांववालों के सहयोग से पुलिस ट्रक व चालक को पकड़कर थाने लाई। पुलिस ने शव को रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया।

Comments