Posts

Showing posts from August, 2020

गोरखपुर में पेड़ काटने के विवाद में मां-बेटे की हत्या, आठ गिरफ्तार, दो फरार

Image
  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पोखरी गांव में रविवार सुबह पेड़ काटने को लेकर दो सगे भाइयों अरविंद दुबे और राजेश दुबे में विवाद हो गया। राजेश के पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर अरविंद की पत्नी हेमलता (50) और बेटे हर्ष (23) की हत्या कर दी। इस दौरान हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए, जो अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मामले में देर रात 10 लोगों पर धारा 147/148/149/302/34 के तहत केस दर्ज करके राजेश और उसके साले समेत आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। देर शाम एसएसपी जोगिंदर कुमार भी गांव में पहुंचे और पुलिस को दिशा-निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक, पोखरी गांव में सगे भाई अरविंद दुबे और राजेश दुबे के बीच एक पेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। अरविंद ने महुआ का पेड़ बेच दिया था, जिसे काटने के लिए रविवार को ठेकेदार पहुंचा था। जैसे ही पेड़ कटना शुरू हुआ, राजेश के परिवार के लोग विरोध करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें राजेश और अरविंद समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उधर, राजेश के साथ मारपीट की खब...

सुशांत केस में आज हो सकती है रिया चक्रवर्ती से पूछताछ और ट्रोलर्स को कंगना रनौत का जवाब,

Image
  सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई लगातार सबूत जुटाने की कोशिश में जुटी है। इस मामले में सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी समेत अभिनेता के स्टाफ के दो सदस्य कुक नीरज सिंह और हेल्पर दीपेश सावंत से पूछताछ की जा रही है। रविवार को दूसरे दिन भी इन तीनों से पूछताछ का सिलसिला जारी रहा। तीनों के बयान में विरोधाभास होने के बाद सीबीआई की टीम उन्हें लेकर दोबारा सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची। अब खबर है कि सीबीआई सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ कर सकती है।

क्राइम सीन की थ्योरी से सीबीआई संतुष्ट नहीं, नीरज- दीपेश और सिद्धार्थ पिठानी के बयानों में विरोधाभास

Image
  अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने रविवार को रसोइये नीरज, घरेलू सहायक दीपेश सावंत और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की। तीनों के बयान में विरोधाभास होने के बाद सीबीआई टीम उन्हें लेकर फिर से सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची। करीब साढ़े तीन घंटे की छानबीन के बाद सीबीआई टीम घर से निकली। इस दौरान जांच एजेंसी ने घर की मैपिंग की और वीडियो भी बनाया। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई सोमवार को मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है।   2  of 5 सुशांत सिंह राजपूत  - फोटो : सोशल मीडिया सुशांत के घर से निकलने के बाद सीबीआई टीम तीनों को लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची। दरअसल, मुंबई पुलिस को दिए बयान और तीनों द्वारा बताई गई क्राइम थ्योरी से सीबीआई संतुष्ट नहीं है। सीबीआई बीते तीन दिनों से 13 जून से लेकर 14 जून के घटनाक्रम की तफ्तीश कर रही है। सीबीआई का फोकस इन तथ्यों पर है कि सुशांत की मौत किस परिस्थिति में हुई और उनकी मौत से किन-किन लोगों को फायदा हो सकता था। एक अधिकारी के मुताबिक, सीबीआई फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर...

ट्रक चालक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

  ट्रक चालक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत बेटे की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज बंगरा-हरेराम चौराहा मार्ग पर बंगरा खास गांव के समीप हुई घटना संवाद न्यूज एजेंसी भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के बंगरा-हरेराम चौराहा मार्ग पर बंगरा खास गांव के समीप शनिवार की रात सामने से आ रहे ट्रक चालक ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया। साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गांववालों के सहयोग से पुलिस ट्रक व चालक को पकड़कर थाने लाई। पुलिस ने शव को रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया।

लखनऊ : पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डूबने से हुई मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन-शव बदलने का आरोप

Image
  राजधानी लखनऊ स्थित पारा में नहर चौराहे के पास से शनिवार को संदिग्ध हालात में लापता हुई 12 वर्षीय बालिका की मौत के मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बालिका की मौत नहर में डूबने से बताई गई है। वहीं, परिवारजन का आरोप है कि बालिका को दुष्कर्म के बाद हाथ रस्सी से बांधकर नहर में फेंक दिया गया था। परिवारजन पुलिस पर मामले को दबाने और शव बदलने का आरोप लगाते हुए नहर चौराहे के पास सड़क जाम कर देर शाम तक प्रदर्शन करते रहे। एडीसीपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि रविवार दोपहर बाद बालिका के शव का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया। इस दौरान पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारजन को सौंप दिया गया। आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं व अन्य लोगों के साथ मारपीट भी की। पुलिस पर मामला दबाने का आरोप उधर, शव को नहर चौराहा लाने से पहले ही वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। आरोप लगाया कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। यही नहीं, शव देखने के बाद बालिका के माता-पिता ने कहा कि यह उनकी बेटी ...

दिल्ली में आतंकी गिरफ्तार: यूपी में अलर्ट, नेपाल बॉर्डर पर खोजी कुत्तों संग चेकिंग, बलरामपुर का बढ़या भैंसाही गांव सील

Image
  देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। दिल्ली में आईएसआईएस के आतंकी को आईईडी के साथ गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगीं हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है।  वहीं नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में पकड़े गए आतंकी का नाम अबू युसूफ बताया जा रहा है, जिसका संबंध बलरामपुर से होने की बात भी सामने आ रही है। आतंकी की सूचना पर बलरामपुर से सटे नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी की टीम खोजी कुत्तों के साथ वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही है। वहीं, इसको लेकर बलरामपुर के उतरौला कोतवाली के बढ़या भैंसाही गांव में कई थानों की पुलिस पहुंची है। गांव को सील कर दिया गया है। किसी को भी बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई है। गांव छावनी में तब्दील हो गया है।  दिल्ली पुलिस और एटीएस की टीम बढ़या भैंसाही गांव में मुस्तकीम के घर पहुंची। मुस्तकीम कल मामा को देखने के लिए लखनऊ गया था। परिजनों का कहना है कि लखनऊ पहुंचने पर उसने घर फोन करके बताया कि मैं लखनऊ मामा...

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के वायरल चैट्स पर बेटी और पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अपने फैक्ट्स को सही करें'

Image
  सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या का मामला इस समय सीबीआई के पास है। सीबीआई मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है। इसी बीच तमाम न्यूज चैनल्स और सोशल मीडिया के द्वारा भी कई तरह के खुलासे किए जा रहे हैं। जिनमें महेश भट्ट का नाम भी इस केस से जोड़ा जा रहा है। क्योंकि महेश भट्ट रिया चक्रवर्ती के करीबी हैं। हाल ही में इन दोनों की कुछ व्हॉट्एप पर हुई बातचीन सामने आई हैं। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर महेश भट्ट काफी ट्रोल भी हो रहे हैं। वहीं अब उनकी बेटी और पत्नी दोनों ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 2  of 5 सुशांत सिंह राजपूत, रिया चकवर्ती और महेश भट्ट  - फोटो : Social Media महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट और उनकी पत्नी सोनी राजदान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर अपने परिवार के बारे में चल रहीं थ्योरी का बेबाकी से जवाब देती हैं। ऐसे में जब महेश भट्ट पर एक बार फिर से कुछ आरोप लगे तो सोनी राजदान और पूजा भट्ट दोनों से ही ये देखा नहीं गया। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर रिया और महेश भट्ट के बीच हुई बातचीत पर जवाब दिया है। 3  of 5 पूज...

पूर्वी लद्दाख के हालात पर राजनाथ सिंह ने की हाईलेवल मीटिंग, अजित डोभाल और जनरल बिपिन रावत भी रहे मौजूद

Image
  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में समग्र सुरक्षा स्थिति की शनिवार (22 अगस्त) को समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि यह समीक्षा बैठक भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी गतिरोध को सुलझाने के लिए राजनयिक स्तर पर हुई वार्ता के दो दिन बाद हुई है। इस बीच सेना ने बताया कि 20 और 21 अगस्त को सेना के कमांडरों की बैठक उत्तरी और पश्चिमी मोर्चों पर सुरक्षा स्थिति और सैन्य तैयारियों की समीक्षा के लिए हुई थी।  राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और वायु सेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने बैठक में शिरकत की। सूत्रों ने बताया कि पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई।  उन्होंने बताया कि हालात से निपटने के लिए भविष्य के कदमों पर विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों ने बताया कि जनरल नरवणे ने भारत की सैन्य तैयारियों, हथियारों और सैनिकों की तैनाती, वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) सहित सभी संवेदनशील इलाकों में कड़ाके की सर्दी के बीच सैनिकों की...