क्राइम सीन की थ्योरी से सीबीआई संतुष्ट नहीं, नीरज- दीपेश और सिद्धार्थ पिठानी के बयानों में विरोधाभास

 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने रविवार को रसोइये नीरज, घरेलू सहायक दीपेश सावंत और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की। तीनों के बयान में विरोधाभास होने के बाद सीबीआई टीम उन्हें लेकर फिर से सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची। करीब साढ़े तीन घंटे की छानबीन के बाद सीबीआई टीम घर से निकली। इस दौरान जांच एजेंसी ने घर की मैपिंग की और वीडियो भी बनाया। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई सोमवार को मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है।  

सुशांत सिंह राजपूत2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के घर से निकलने के बाद सीबीआई टीम तीनों को लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची। दरअसल, मुंबई पुलिस को दिए बयान और तीनों द्वारा बताई गई क्राइम थ्योरी से सीबीआई संतुष्ट नहीं है। सीबीआई बीते तीन दिनों से 13 जून से लेकर 14 जून के घटनाक्रम की तफ्तीश कर रही है। सीबीआई का फोकस इन तथ्यों पर है कि सुशांत की मौत किस परिस्थिति में हुई और उनकी मौत से किन-किन लोगों को फायदा हो सकता था। एक अधिकारी के मुताबिक, सीबीआई फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर घटनाक्रम को फिर से रिक्रिएट करने में जुटी है। 

Comments